< Back
Lead Story
स्ट्रेस को कंट्रोल करता है मेडिटेशन, विश्व ध्यान दिवस पर जानिए इसे करने का सही तरीका
Lead Story

World Meditation Day: स्ट्रेस को कंट्रोल करता है मेडिटेशन, विश्व ध्यान दिवस पर जानिए इसे करने का सही तरीका

Deepika Pal
|
20 Dec 2024 10:06 PM IST

21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाते हैं। चलिए जानते हैं इस दिवस का महत्व और करने का तरीका।

World Meditation Day 2024: दौड़भाग भरी जिंदगी में अक्सर लोग काम की अधिकता के कारण स्ट्रेस और चिंता में डूबे रहते हैं जिसका कारण यह होता है कि, किसी भी काम पर फोकस आसानी से नहीं कर पाते। इसके लिए हमें ध्यान या मेडिटेशन की जरूरत होती है। इस अर्थ को ही दुनिया में बताने के लिए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाते हैं। चलिए जानते हैं इस दिवस का महत्व और करने का तरीका...

सभी धर्मों में मिलता है ध्यान का मतलब

यहां पर ध्यान दिवस का मतलब काफी आसान होता हैं जिसे समझना जरूरी है। मेडिटेशन का इतिहास 5000 ईसा पूर्व का है, इसका उल्लेख हिंदू, जैन, बौद्ध, सिक्ख और यहूदी जैसे तमाम धर्मों में भी मिलता है।जो लोग मानसिक तनाव या एंग्जायटी की दिक्कत से जूझ रहे हों, उन्हें रोजाना मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।

इन तरीकों से करें मेडिटेशन

अगर स्ट्रेस को आप कम करना चाहते हैं तो मेडिटेशन के सही तरीके को जान सकते हैं जो इस प्रकार है...

सांसों पर ध्यान केंद्रित करें

ध्यान के तरीकों में आप सांसों पर अगर फोकस कर रहे हैं तो फायदा मिलता हैं। शुरुआत में गहरी और स्थिर सांसें लें इस दौरान अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। सांसों को नियंत्रित करना आपको मानसिक शांति में मदद मिलेगी।

सही मुद्रा

यहां पर ध्यान को केंद्रित करने के लिए आपको सही मुद्रा की जानकारी होनी चाहिए।आप ध्यान लगाते समय क्रॉस-लेग्ड (पैरों को जोड़कर) या पद्मासन (कमलासन) जैसी मुद्रा में बैठ सकते हैं. आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए और शरीर में तनाव नहीं होना चाहिए।

सकारात्मक सोच

अगर आप मेडिटेशन करते है तो इस दौरान आपको सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। आप मेडिटेशन के दौरान किसी मंत्र को भी पढ़ सकते हैं।

कितनी देर सही

अगर आप ध्यान लगाते है तो शुरुआत में आप 5 से 10 मिनट तक मेडिटेशन कर सकते हैं.जैसे-जैसे आप अभ्यास करते जाएंगे, आप समय में बदलाव कर सकते हैं।

मानसिक और शारीरिक लाभ

यहां पर बताते चलें तो, मेडिटेशन एक अभ्यास है, जो समय के साथ प्रभावी होता है. इससे तुरंत फायदा नहीं मिलता.नियमित रूप से ध्यान करने से मानसिक और शारीरिक लाभ मिलते हैं।

Similar Posts