< Back
Lead Story
आखिर क्यों प्यार का प्रतीक होता है ये फल , जानिए इस दिलचस्प फैक्ट का मतलब
Lead Story

आखिर क्यों प्यार का प्रतीक होता है ये फल , जानिए इस दिलचस्प फैक्ट का मतलब

Deepika Pal
|
6 Jun 2024 9:50 PM IST

क्या आपको पता है स्ट्रॉबेरी का नाता प्यार यानी रोमांस से होता है। अपने पार्टनर के साथ अगर आप डेट पर जाते है तो स्ट्रॉबेरी लोगों की पहली पसंद होती है।

Strawberry Benefits: वैसे तो कई फल - फूल की अपनी खासियत है हर कोई सेहत से नाता रखते है तो फलों के खट्टे मीठे स्वाद के साथ हर कोई इन फलों के दीवाने होते है। फलों में से एक रसीले और लाल स्ट्रॉबेरी फल के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह स्वाद में बेहद खास होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसका नाता प्यार यानी रोमांस से होता है। अपने पार्टनर के साथ अगर आप डेट पर जाते है तो स्ट्रॉबेरी लोगों की पहली पसंद होती है।

आखिर क्यों प्यार का प्रतीक होता है ये फल

इस फैक्ट को लेकर मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के एक लेख में कहा गया है कि, प्राचीन रोम में जंगली स्ट्रॉबेरी को उसके हार्ट शेप और लाल रंग के कारण प्रेम की देवी - 'वीनस' का प्रतीक माना जाता था । जो एक तरह से इतना ही नहीं एक और रिसर्च मानता है कि, यदि दो लोग एक स्ट्रॉबेरी को बीच से काटकर दोनों उसमें से आधा-आधा खा लें, तो वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे यह कहावत थी जिसका वास्तविकता से कोई नाता नहीं। पुरानी फ्रांसीसी वेडिंग रिचुअल में, नवविवाहितों को ठंडा स्ट्रॉबेरी सूप देने का रिवाज़ था। उस समय लोगों का मानना था कि स्ट्रॉबेरी सेक्सुअल डिजायर और सेक्सुअल प्लेजर को बढ़ाता है।

इसे सजावटी फल के रूप में करते हैं इस्तेमाल

माना जाता है कि 1300 के दशक में यूरोप में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू हुई थी, लेकिन बड़ी और गूदेदार स्ट्रॉबेरी की खेती 15वीं शताब्दी के अंत में शुरू हुई थी। यहां स्ट्रॉबेरी और प्यार का इतिहास भी पुराना है। इसे लेकर पहली शताब्दी के दौरान रोमन कवि पुब्लियस वर्जिलियस मारो और ओविदियुस नासो ने अपने लेख में स्ट्रॉबेरी के बारे में लिखा है, लेकिन इसे खाने वाले भोजन के रूप में नहीं बल्कि सजावटी फल के रूप में इस्तेमाल किया जाता हूं। पहले यह फल स्वादहीन था कम ही लोग इसका सेवन करते थे।

Similar Posts