< Back
Lead Story
MP में कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा, इंदौर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Kisan Nyay Yatra

Lead Story

Kisan Nyay Yatra: MP में कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा, इंदौर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Gurjeet Kaur
|
20 Sept 2024 2:05 PM IST

Kisan Nyay Yatra : मध्यप्रदेश। भोपाल - इंदौर में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस द्वारा यह न्याय यात्रा सोयाबीन, गेंहू और धान की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के लिए निकाली जा रही है। इंदौर में जहां जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंन्त्री दिग्विजय सिंह किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं वहीं भोपाल में अजय सिंह और राहुल भैया प्रदर्शन कर रहे हैं। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और अलीराजपुर में उमंग सिंघार न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं। जानकारी सामने आई है कि, इंदौर में प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है। यहां कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी।

इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत नेताओं को पुलिस द्वारा सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर कहा कि, "किसानों और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही किसान न्याय यात्रा की ईंधन है।ये भारी उत्साह हमें हर दिन किसान की लड़ाई और मज़बूती से लड़ने की प्रेरणा देता है। किसान न्याय यात्रा जारी रहेगी।"

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूंटा :

प्रदर्शन के दौरान इंदौर में एक कोंग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूंट गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस कार्यकर्ता के सिर से खून साफ किया और एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "मैं वादा करता हूं कि किसानों के न्याय के संघर्ष में मेरे साथियों के रक्त की एक-एक बूंद का हिसाब इस सरकार से लूंगा।"

भोपाल में यात्रा रोकने के लिए बैरिकेडिंग और बुलडोजर :

भोपाल में भी कांग्रेस द्वारा न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हो रहे हैं। पुलिस द्वारा सूरज नगर तिराहे पर इस यात्रा को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा बुलडोजर भी तैनात किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी पर ट्रैक्टर चढाने का आरोप :

भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "देखिये किस प्रकार इंदौर में एक महिला पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर , उनकी जान लेने की कोशिश करते हुए , किसान के भेष में जीतू पटवारी के हुड़दंगी कांग्रेस कार्यकर्ता....यह है कांग्रेस की न्याय यात्रा की हक़ीक़त....?

Similar Posts