< Back
Lead Story
केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच ट्वीट वॉर, मौर्य बोले - सपा का PDA एक धोखा...

Keshav Prasad Maurya And Akhilesh Yadav X War

Lead Story

केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच ट्वीट वॉर, मौर्य बोले - सपा का PDA एक धोखा...

Gurjeet Kaur
|
17 July 2024 3:48 PM IST

Keshav Prasad Maurya And Akhilesh Yadav X War : 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया था।

Keshav Prasad Maurya And Akhilesh Yadav X War : उत्तरप्रदेश। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को एक्स पर जवाब दिया है। दोनों नेताओं के बीच एक्स पर एक तरह की ट्वीट वॉर से नजर आई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा में कुर्सी के लिए खींचा तानी का आरोप लगाया था अब केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें 2017 की याद दिला दी साथ ही भाजपा के भविष्य को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया था कि, 'भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उत्तरप्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है।तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।'

अखिलेश यादव के दावों और आरोपों का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया कि, 'सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 में 2017 की जैसे नतीजे आने की बात कही है। साल 2017 में केशव मौर्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया था। जबकि, समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 मिले थीन। वहीं साल 2022 में बीजेपी ने 255 सीट हासिल की थी।

Similar Posts