< Back
Lead Story
अदाणी को लगा एक और तगड़ा झटका, केन्या सरकार ने 700 मिलियन डॉलर की डील की कैंसिल
Lead Story

Gautam Adani: अदाणी को लगा एक और तगड़ा झटका, केन्या सरकार ने 700 मिलियन डॉलर की डील की कैंसिल

Deepika Pal
|
21 Nov 2024 8:11 PM IST

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को एक और बड़ा तगड़ा झटका लगा है जहां पर केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने अडानी ग्रुप के साथ होने वाली डील कैंसिल कर दी है।

Gautam Adani: भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को एक और बड़ा तगड़ा झटका लगा है जहां पर केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने अडानी ग्रुप के साथ होने वाली एक बड़ी डील कैंसिल कर दी है। बताया जा रहा है कि यह डील $700 मिलियन डॉलर की है जिसे अदाणी लग रहे आरोपों की वजह से रद्द कर दिया है।

इन डील को केन्या सरकार ने किया कैंसिल

आपको बताते चलें कि, अदानी ग्रुप के साथ केन्या के ऊर्जा मंत्रालय की सबसे बड़ी डील होने जा रही थी जिसमें कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल थे। एक डील में पॉवर ट्रांसमिशन लाइंस का निर्माण करने वाला था, जिसे अब कैंसिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस डील की कीमत करीबन 73.6 करोड़ डॉलर (करीब 6,215 करोड़ रुपए) की थी। इसके अलावा केन्या का अदानी ग्रुप के साथ 700 मिलियन डॉलर की डील का भी करार हुआ था।

अमेरिका ने अदाणी पर लगाए हैं ये आरोप

आपको बताते चलें कि , आज अमेरिका में अदानी ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा वे पहले भी अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आरोपों से लगभग 2 साल परेशान रहे है जहां फिर से आरोपों के घेरे में आ गए हैं।

Similar Posts