< Back
Lead Story
KBC 16 को मिला पहला करोड़पति, जानिए क्या था वो सवाल जिसने बनाया कंटेस्टेंट को मालामाल
Lead Story

Chandra Prakash: KBC 16 को मिला पहला करोड़पति, जानिए क्या था वो सवाल जिसने बनाया कंटेस्टेंट को मालामाल

Deeksha Mehra
|
26 Sept 2024 8:57 AM IST

Kaun Banega Crorepati 16 First Crorepati : केबीसी का 16वां सीजन 12 अगस्त से शुरू हुआ और अब तक इसके 32 एपिसोड आ चुके हैं। अब इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। पिछले एपिसोड में चंद्र प्रकाश ने 1 करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का जवाब दिया और सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। आइए जानते है कि कौन है चंद्र प्रकाश और क्या था वो एक करोड़ का सवाल।

कौन हैं चंद्र प्रकाश

जम्मू-कश्मीर से आने वाले कंटेस्टेंट चंद्र प्रकाश कई मुश्किल हालातों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब वह पैदा हुए तो उनकी आंत में ब्लॉकेज का पता चला, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। बाद में उनके माता-पिता को पता चला कि दवाइयों का असर उनकी किडनी पर पड़ा है, जिसके बाद उन्होंने उनका इलाज कराया। वर्तमान में चंद्र प्रकाश यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री कर रहे हैं और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी भी कर रहे हैं। चंद्र प्रकाश इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि वह घर पर रहकर अपनी तैयारी को जारी रख सकें।

ये था एक करोड़ का सवाल

चंद्र प्रकाश से 1 करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया, 'दिस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम है जिसका अर्थ है शांति का निवास?' बहुत सोचने के बाद चंदर ने डबल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। फिर उन्होंने सही जवाब तंजानिया दिया और इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए।

नहीं दे पाए 7 करोड़ के सवाल का जवाब

इसके बाद बिग बी ने चंद्र प्रकाश से सात करोड़ का सवाल पूछा। चंद्र इस जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं जानते थे और वो पहले ही अपनी सारी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया।

प्रश्न: 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज़ माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था?

इसके विकल्प थे

A: वर्जीनिया डेयर,

B: वर्जीनिया हॉल,

C: वर्जीनिया कॉफ़ी,

D: वर्जीनिया सिंक।

सही जवाब: A: वर्जीनिया डेयर

Similar Posts