< Back
Lead Story
कार्तिक पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन क्यों मनाई जाती है देव दिवाली, क्या है इसके पीछे की कहानी
Lead Story

Dev Diiwali 2024: कार्तिक पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन क्यों मनाई जाती है देव दिवाली, क्या है इसके पीछे की कहानी

Jagdeesh Kumar
|
15 Nov 2024 9:45 AM IST

इस वर्ष देव दिवाली या कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 15 नवंबर को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं इस साल देव दिवाली का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दीपावली की तरह देव दिवाली का भी पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को बड़े धूमधाम से इसे मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन पवित्र नदियों के घाट खासकर यूपी के काशी में स्नान दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष देव दिवाली या कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 15 नवंबर को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं इस साल देव दिवाली का शुभ मुहूर्त और इसके मानने का कारण...

कब है देव दिवाली?

धार्मिक पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि आज 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो गई है जो कि 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार देव दिवाली या कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा।

देव दिवाली पर स्नान-दान और पूजा का समय

स्नान-दान का समय- 04. 58 बजे सुबह से लेकर सुबह 5. 51 मिनट तक रहेगा

पूजा का समय- सुबह 06 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक

प्रदोष काल देव दीपावली का शुभ मुहूर्त- शाम 05 बजकर 10 मिनट से शुरू रात 07 बजकर 47 मिनट में समाप्त

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त- रात 11. 39 बजे से रात 12 बजकर 33 मिनट तक

क्यों मनाई जाती है देव दिवाली?

सनातन धर्म में देव दिवाली मनाने की कई कारण बताए गए हैं। जिसमें से एक महत्वपूर्ण कारण यह भी है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। तब सभी देवताओं ने प्रसन्न होकर भगवान शिव के धाम काशी में जाकर स्नान किया और उनके नाम से दीपक भी जलाएं। कहा जाता है कि देव दिवाली मनाने का उत्सव तभी से शुरू हुआ।

Similar Posts