< Back
Lead Story
Kamya Karthikeyan : एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की, अब तक कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

Kamya Karthikeyan : India Youngest Mountaineer To Climb Everest 

Lead Story

Kamya Karthikeyan : एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की, अब तक कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

Gurjeet Kaur
|
23 May 2024 9:25 PM IST

India Youngest Mountaineer To Climb Everest : काम्या ने सात महाद्वीपों में से छह की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने में अदम्य साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया है।

India Youngest Mountaineer To Climb Everest : नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में 12 वीं क्लास की छात्रा माउंट एवेरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई हैं। इस पर्वतारोही का नाम है काम्या कार्तिकेयन (Kamya Karthikeyan) । 20 मई 2024 को काम्या ने अपने पिता एस. कार्तिकेयन जो भारतीय नौसेना के कमांडर हैं के साथ माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। भारतीय नौसेना ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। काम्या ने भारत ही नहीं विश्व में भी एक रिकॉर्ड बनाया है। वे माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली विश्व की दूसरी सबसे छोटी उम्र की पर्वतारोही भी बन गई हैं।

काम्या कार्तिकेयन ने अपने पिता के साथ माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की शुरुआत 3 अप्रैल से शुरू की थी। एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर वेस्टर्न नेवल कमांड ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वेटरसँ नेवी कमांड ने एक्स पर पोस्ट लिखा, 'भारतीय नौसेना काम्या कार्तिकेयन पुत्री कमांडर एस कार्तिकेयन को नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बनने पर बधाई देती है।

काम्या ने सात महाद्वीपों में से छह की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने में अदम्य साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया है। भारतीय नौसेना सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने की आकांक्षा वाली युवा काम्या को शुभकामनाएं देती है, जो ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन जाएगी।

काम्या कार्तिकेयन के नाम ये रिकॉर्ड भी :

काम्या की हिमालय यात्रा साल 2015 में सात साल की उम्र में चंद्रशिला चोटी (12000 फीट) की ऊंचाई वाली यात्रा के साथ शुरू हुई। 2016 में, उन्होंने हर-की दून (13500 फीट), केदारकांठा पीक (13500 फीट), और रूपकुंड झील (16400 फीट) जैसे अधिक कठिन और ऊंचे ट्रेक पर चढ़ाई की। मई 2017 में, काम्या ने नेपाल में17600 फीट की ऊंचाई पर एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रैकिंग की और यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बन गई। मई 2019 में, उन्होंने प्रसिद्ध ब्रिघु झील (14100 फीट) तक सफलतापूर्वक ट्रैकिंग की और हिमाचल प्रदेश में सर पास (13850 फीट) को पार किया।

इसके अलावा काम्या माउंट एकॉनकागुआ पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की भी हैं। उनकी उपलब्धि ने प्रधानमंत्री का भी ध्यान आकर्षित किया, उन्होंने फरवरी में मन की बात में उनके प्रयासों की सराहना की थी।

Similar Posts