< Back
Lead Story
Kallakurichi Illicit Liquor

Kallakurichi Illicit Liquor

Lead Story

Kallakurichi Illicit Liquor : अवैध शराब पीने से 29 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Gurjeet Kaur
|
20 Jun 2024 8:39 AM IST

Kallakurichi Illicit Liquor : पुलिस - प्रशासन मिलकर इस मामले की जांच में लग गए हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है।

Kallakurichi Illicit Liquor : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से 29 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है। इस शराब में मेथेनॉल की मात्रा अधिक पाई गई है। पुलिस ने शराब बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस - प्रशासन मिलकर इस मामले की जांच में लग गए हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि, 'मैं कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से हुई लोगों की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। यदि जनता ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के बारे में सूचना देगी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा।'

इस घटना पर राज्यपाल ने भी दुःख जताया है। राज्यपाल की ओर से कहा गया है कि, अवैध शराब पीने जिन लोगों की मौत हुई उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और जो इस समाही अस्पताल में भर्ती हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। राज्य में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबरें सामने आती है। यह चिंता का विषय है।

Similar Posts