< Back
Lead Story
ज्योतिरादित्य सिंधिया का मोदी कैबिनेट में बढ़ा कद , इस्पात मंत्रालय का मिला प्रभार
Lead Story

ज्योतिरादित्य सिंधिया का मोदी कैबिनेट में बढ़ा कद , इस्पात मंत्रालय का मिला प्रभार

स्वदेश डेस्क
|
6 July 2022 11:29 PM IST

नईदिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और मंत्री आरसीपी सिंह ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा में उनका कार्यकाल आज समाप्त होने जा रहा है। गुरुवार से दोनों किसी संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे। दोनों नेताओं के मंत्रालयों का प्रभार ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी को सौंपा गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। स्मृति ईरानी अमेठी से लोकसभा सांसद है। वहीँ ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद है।

बता दें की मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है। इससे पहले कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की तारीफ की थी। नकवी के पास अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय जबकि आरसीपी सिंह के पास इस्पात मंत्रालय था। आज नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

Similar Posts