< Back
Lead Story
जेपी नड्डा ने लांच किया नमो एप, गिनाई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां
Lead Story

जेपी नड्डा ने लांच किया नमो एप, गिनाई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां

स्वदेश डेस्क
|
30 May 2022 4:51 PM IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने नमो एप का नया संस्करण लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इसमें 8 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा होगा।

जेपी नड्डा ने कहा की देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है।सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों में हमें इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। इसी इनोवेशन के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नमो ऐप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है। जो Intersting भी है, Interection भी है और Information एवं Inovation से युक्त हैं। Youth India को इस माइक्रोसाइट के माध्यम से कौन से काम सरकार ने 8 साल की अवधि में किये हैं और उसकी सही जानकारी एवं उसको जानने के साथ साथ एक गेम की तरह खेलने का प्रयोजन इस वेबसाइट में किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तक की है। आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते हैं, आज हम प्रो-एक्टिव, प्रो-रिस्पोंसिव सरकार देखते हैं। बदलाव की ये कहानी ही हमारी प्रगति की निशानी है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी। लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।

अंत्योदय को हमने तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। राष्ट्र प्रथम को लेकर हमारी सारी नीति आगे बढ़ी हैं। पहले योजनाएं कागज पर ही बनती, कागज पर ही इंप्लीमेंट होती थी, कागज में ही उद्घाटन हो जाता है। आज योजना बनने से लेकर, उसके इंप्लीमेंटशन तक नीचले स्तर तक मॉनिटरिंग होती है।पिछली सरकार के 70 वर्षों में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए थे। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय बने हैं। यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे हैं।

गरीब कल्याण अन्न योजना की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है। क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत है। 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक प्रधानमंत्री जी ने प्रतिवर्ष 2, 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में अब तक 10 किस्तें दे दी हैं और 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये इस पर अब तक खर्च किये जा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री जी शिमला के रिज मैदान से 11वीं क़िस्त जारी करेंगे।

Similar Posts