< Back
Lead Story
मिशन उप्र : नड्डा का विपक्ष पर तंज, कहा - हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं, वो...
Lead Story

मिशन उप्र : नड्डा का विपक्ष पर तंज, कहा - हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं, वो...

स्वदेश डेस्क
|
23 Nov 2021 5:29 PM IST

कानपुर। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में निराला नगर रेलवे ग्राउंड में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा। वहीं, केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही 22,143 बूथ अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाने के लिए संगठन मजबूती का मंत्र दिया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन की शुरुआत भारत माता की जयकार से शुरू करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बुंदेलखंड व कानपुर क्षेत्र से बूथ अध्यक्ष एकत्र हुए हैं। ये सभी बूथ अध्यक्षों के उत्साह को देख कर मुझे पूर्ण विश्वास है कि, भाजपा का एक-एक बूथ अध्यक्ष पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश में विजयश्री हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कहा कि इस सम्मेलन में इस क्षेत्र के जो वीरता के नाम पर धर्म के नाम पर शांति के नाम पर इस देश को दुनिया को एक संदेश दिया है कि बुंदेलखंड की धरती को नमन करता हूं। महारानी लक्ष्मी बाई को हम सब लोगों ने सुना और किताबों में पढ़ा है। सारा देश उनकी वीरता की गाथा गाता है।


उन्होंने कहा अगर साधारण व्यक्तिव के नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन सकते हैं, अगर साधारण परिवार से उठकर योगी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, अगर साधारण परिवार से उठकर स्वतंत्रदेव अध्यक्ष बन सकते हैं और मुझ जैसा व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है तो ये संभव है कि आप भी यहां बैठ सकते हैं। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है, बाकी सभी पार्टियों में आरती गाओ, एक ही परिवार की आरती और वही घंटी बजाओ।उन्होंने आगे कहा की हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं, वो परिवारवाद में। हम सबका साथ-सबका विकास में विश्वास करते हैं, वो वोटबैंक की राजनीति पर विश्वास करते हैं। हम राष्ट्रभक्त तिलक, पटेल, गांधी जी को याद करते हैं, उनको आज भी जिन्ना याद आता है।


Similar Posts