< Back
Lead Story
जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश के स्कूलों में राम - कृष्ण के बारे में पढ़ाने पर बोले जीतू पटवारी

Lead Story

मध्यप्रदेश के स्कूलों में राम - कृष्ण के बारे में पढ़ाने पर बोले जीतू पटवारी - यह अच्छी बात है लेकिन...

Gurjeet Kaur
|
22 Jun 2024 9:21 AM IST

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पेपर लीक मामले में सरकार को घेरते हुए तंज किया

मध्यप्रदेश। स्कूलों में छात्रों के पाठ्यक्रम में भगवान राम और श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े पाठ पढ़ाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया दी है। जीतू पटवारी ने पाठ्यक्रम में श्री राम और कृष्ण का पाठ पढ़ाये जाने पर खुशी जताई साथ ही सरकार की नीतियों पर कई सवाल भी खड़े किए। जीतू पटवारी ने पेपर लीक मामले में सरकार को घेरते हुए तंज किया और छात्रों के भविष्य के लिए चिंता भी जताई।

जब मीडिया द्वारा जीतू पटवारी (Jitu Patwari) से मध्य प्रदेश के स्कूलों में भगवान राम और भगवान कृष्ण के बारे में पढ़ाई जाने की खबरों पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि, बचपन से घरों में राम - कृष्ण के बारे में पढ़ाया जाता है कोई अपने बच्चों को गलत नहीं सिखाता। अच्छी बात है सरकार भगवान के बारे में पढ़ाने वाली है लेकिन पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है उसका क्या? भाजपा सरकार में भर्ती घोटाले के पीछे क्या कारण हैं? इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

बता दें कि, शुक्रवार को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि, 'सरकार ने राम पथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन जैसी परियोजनाओं को हाथ में लिया है। जहां - जहां भगवन राम और कृष्ण के पैर पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार के गठन के साथ ही हमने यह निर्णय लिया था। इसी के साथ - साथ भगवान राम और कृष्ण के जीवन से जुड़ी जो भी उपलब्धि है उसे भी स्कूल शिक्षा और और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।'

Similar Posts