< Back
Lead Story
Jio ने राजस्थान में शुरू की 5G सर्विस, आकाश अंबानी ने कहा - देश के हर कोने में पहुचाएंगे फास्ट इंटरनेट
Lead Story

Jio ने राजस्थान में शुरू की 5G सर्विस, आकाश अंबानी ने कहा - देश के हर कोने में पहुचाएंगे फास्ट इंटरनेट

स्वदेश डेस्क
|
22 Oct 2022 3:03 PM IST

राजसमंद। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में 5जी सेवा लॉन्च कर दी।कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इससे पहले श्रीनाथजी के दर्शन-पूजन किए। उसके बाद मोतीमहल में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में टैबलेट का बटन दबाकर सेवा की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से नाथद्वारा और चेन्नई भी जियो ट्रू 5-जी सिटी बन गए हैं। उन्होंने अम्बानी परिवार की ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि-देश के कोने-कोने तक जल्द ही हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। इसकी शुरुआत आज यहां से हो चुकी है। नाथद्वारा के साथ ही जियो 5G सर्विस आज से चेन्नई में भी लॉन्च की गई है।इस अवसर पर पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ के तिलकायत राकेश बावा का भी सान्निध्य रहा। बता दें कि 5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत की थी।


Similar Posts