< Back
Lead Story
जदयू के पूर्व नेता रहे शरद यादव का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Lead Story

जदयू के पूर्व नेता रहे शरद यादव का निधन, लंबे समय से थे बीमार

स्वदेश डेस्क
|
13 Jan 2023 12:18 AM IST

नईदिल्ली। जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया है। वे 75 वर्ष के थे। गुरुग्राम के फ़ोर्टीस अस्पताल में उन्होंने आख़री सांस ली। यह जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने एक ट्वीट में दी। सुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा नहीं रहे'।

जेपी आंदोलन से राजनीति में आए शरद यादव का जन्म 01 जुलाई 1947 में हुआ था। वे पहले राजनेता रहे जो तीन राज्यों से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे। उन्होंने पहला चुनाव जबलपुर से 1974 में लड़ा था, जबकि मधेपुरा से 4 बार लोकसभा के लिए चुने गए।

बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Tags :
Similar Posts