< Back
Lead Story
जापानी मीडिया ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, लिखा- साल 2023 में भारत तीसरी ताकत बनकर उभरेगा
Lead Story

जापानी मीडिया ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, लिखा- साल 2023 में भारत तीसरी ताकत बनकर उभरेगा

स्वदेश डेस्क
|
5 Jan 2023 12:25 PM IST

नए साल में अमेरिका, चीन, भारत समेत तीन ध्रुवों वाली दुनिया की शुरुआत हो सकती है

टोक्यो। जापानी मीडिया कंपनी निक्केई ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैश्विक स्तर पर उभरते भारत की तस्वीर की खुली प्रशंसा करते हुए कहा है कि साल 2023 भारत के नाम होने वाला है। निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा है कि साल 2023 को भारत के तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा।

ओकुमुरा ने लिखा- भारत पहली बार त्रिपक्षीय आयोग के पूर्ण सत्र की मेजबानी करेगा। इस साल भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। मोदी सरकार 2024 में भारत के लोकसभा चुनावों से पहले नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए उत्सुक होगी। कंपनी ने लेख के अंत में निष्कर्ष निकाला कि नए साल में अमेरिका, चीन, भारत समेत तीन ध्रुवों वाली दुनिया की शुरुआत हो सकती है। पीएम मोदी के अलावा ओकुमुरा ने अपने लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र किया।

स्वतंत्र कूटनीति की तारीफ -

अपने लेख में ओकुमुरा ने भारत की स्वतंत्र कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि यही भारत की ताकत है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य रहते हुए भारत, रूस के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेता है और रूस से हथियार व तेल का आयात करता है। इसके साथ ही चीन के साथ गंभीर सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

Similar Posts