< Back
Lead Story
मुख्यमंत्री शिवराज बोले - कांग्रेस ने अंग्रेजों की तरह शिक्षा में अंग्रेजी लाद दी
Lead Story

मुख्यमंत्री शिवराज बोले - कांग्रेस ने अंग्रेजों की तरह शिक्षा में अंग्रेजी लाद दी

Swadesh News
|
25 Nov 2022 2:27 PM IST

जननायक टंट्या भील मामा की गौरव यात्रा पर

  • गलत नजर रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, गुंडे-बदमाश कुचल दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री

खंडवा। पंधाना विधानसभा के ग्राम बड़ोदा अहीर में जननायक टंट्या भील मामा की गौरव यात्रा का शुभार भ करने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने स्मारक पहुंचकर टंट्या मामा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने मंच से कलेक्टर अनूपकुमार सिंह, एसपी विवेक सिंह और जिला आबकारी अधिकारी से कहा कि अवैध शराब की बिक्री रोकें। मु यमंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि गांव में बड़ौदा किराना दुकान पर शराब बिक रही है। क्या यह सही है। गांव में शांति निवारण समिति बनेगी। जो छोटे मामलों का निराकरण करेगी। इससे गांव और समुदाय में समरसता बढ़ेगी। पुलिस को भी गांव में किसी व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज होने वाली रिपोर्ट की सूचना समिति को देना होगा। आंगनबाड़ी, स्कूल का संचालन ठीक हो यह ग्राम सभा देखेगी। मामा यहां पेसा कानून की जानकारी देने मास्टर बनकर आया है। आपने चौथी बार मु यमंत्री बनाया है। आपका जीवन बदले इसमें मैं कोई कसर नहीं रखूंगा।

चौहान ने कहा कि मां ,बहन की इज्जत हमारे लिए सर्वोपरि है। इन पर गलत नजर रखने वालों को ब शा नहीं जाएगा। मध्य प्रदेश में गुंडे-बदमाश कुचल दिए जाएंगे। हम सरकार चलाने का नया ढंग शुरू कर रहे हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के यहां आगमन के ठीक एक दिन पहले जिले में आए मु यमंत्री ने राहुल गांधी का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने जननायक टंट्या मामा के स्वजनों से भी चर्चा कर उनका स मान किया। इसके बाद मु यमंत्री चौहान ने पंधाना पहुंचकर आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए लागू पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब गांव का भविष्य भोपाल से नहीं चौपाल से तय होगा। इससे गरीब और जनजाति वर्ग के जीवन में तेजी से बदलाव हो सकेगा। मु यमंत्री ने पंधाना से टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ोदा अहीर तक सडक़ निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए 28 करोड़ रुपए शासन ने स्वीकृत किए हैं।

कांग्रेस ने अंग्रेजों की तरह शिक्षा में अंग्रेजी लाद दी

मु यमंत्री शिवराज ने कहा बच्चों का भविष्य सवारने के लिए उन्हें ढंग से पढ़ाना होगा। कांग्रेस ने अंग्रेजों की तरह शिक्षा में अंग्रेजी लाद दी। जिससे कोई गरीब दलित आगे नहीं बढ़ सके। अब तकनीकी व उच्च शिक्षा में भी अंग्रेजी की जगह हिंदी में पढ़ाई होगी। सीएम राइज स्कूल की सं या बढ़ाएंगे। बच्चे में बुद्धि है और परिवार की आठ लाख से कम आय हो तो फीस मामा भरेगा। जाग्रति की नई पहल से जनजातीय समुदाय का जीवन बदलेगा। भाजपा जिंदगी बदलने निकली है। इस मौके पर वन मंत्री विजय शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पंधाना विधायक राम दंगोरे ने भी संबोधित किया।

पंधाना विधायक राम दंगोरे ने कहा कि पहले जनजाति की कोई पूछ परख नहीं थी। भाजपा सरकार और मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास से आदिवासियों का जीवन बदला है। कांग्रेसी पेसा कानून की मांग करते थे लेकिन सरकार आई तो उसे भूल गए। पंधाना, कालंका मार्ग निर्माण के लिए मु यमंत्री ने तत्काल स्वीकृत कर दी है। पेसा एक्ट के लिए खालवा ब्लाक के आदिवासियों ने वन मंत्री विजय शाह के साथ मु यमंत्री चौहान का स मान किया।

Similar Posts