< Back
Lead Story
पंजाब हरियाणा में बारिश की चेतावनी, दिल्ली में शीतलहर, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
Lead Story

आज का मौसम: पंजाब हरियाणा में बारिश की चेतावनी, दिल्ली में शीतलहर, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Jagdeesh Kumar
|
9 Feb 2025 8:49 AM IST

Weather Update: बसंत का आगमन होने के बाद से ही देश भर में मौसम बदलने लगा है। दिन में धूप तो निकल रही है लेकिन उसके साथ ही ठंडी - ठंडी हवाएं शरीर के रोंगटे खड़ा कर देती हैं। रात में भी सर्दी का एहसास होता है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश होगी। आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में हवाएं करा रही ठंड का एहसास

आपको बता दे राजधानी दिल्ली में दिन में कड़क धूप होती है रात में ठंड बढ़ती है। यह तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जा रहा। वहीं, हरियाणा के सटे क्षेत्रों में आज यानी रविवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

यूपी - बिहार का मौसम

यूपी बिहार के ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप निकलेगी । वहीं, पछुआ हवाएं सर्दी का एहसास कर रही हैं। यूपी में आज से दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दिखेगी। तराई वाले इलाकों में सुबह कोहरा और दिन में बादल छाए रहेंगे।

पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना

आपको बता दे पंजाबी और हरियाणा में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां के तापमान में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यहां बर्फबारी की चेतावनी

IMD के मुताबिक ठंड ने फिर एक बार वापसी की है। आगामी 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, एक अन्य विक्षोभ के चलते सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में बारिश की संभावना

है।

Similar Posts