< Back
Lead Story
देश के इन हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी बिहार के मौसम का हाल
Lead Story

आज का मौसम: देश के इन हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी बिहार के मौसम का हाल

Jagdeesh Kumar
|
8 Feb 2025 9:27 AM IST

Weather Update: दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड खत्म होने का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम की सर्दी बनी हुई है। वहीं, आगामी में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित देश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

उत्तर भारत का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली NCR, समेत उत्तर भारत में सर्दी का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ गया लेकिन शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी इलाकों समेत लद्दाख और कश्मीर के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान माइनस तक जा सकता है।

महाराष्ट्र में तापमान बढ़ा

पूर्व के ज्यादातर राज्यों में आगामी दो तीन दिनों तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उड़ीसा में कोहरा छाया रहेगा।

8 से 12 फरवरी को यहां होगी मध्यम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8 से 12 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि यहां से तापमान में आगामी 2 से 3 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।


Similar Posts