< Back
Lead Story
वृषभ सहित इन तीन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Lead Story

आज का राशिफल: वृषभ सहित इन तीन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
19 Nov 2024 6:00 AM IST

Horoscope 19 November 2024: 19 नवंबर को मंगलवार का दिन है। यह दिन कुछ राशि के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि(Aries)

आज यानी 19 नवंबर मंगलवार के दिन मेष राशि वालों आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको अपने घरेलू कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत में कोई समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। बड़ों के आशीर्वाद से रूका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में किसी प्रकार का बदलाव कर सकते हैं, यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज 19 नवंबर का दिन वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी पेशा वालों पर बॉस जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कोई काम योजना बनाकर करेंगे तो सफालता अवश्य मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

19 नवंबर मंगलवार का दिन मिथुन जातक के लिए ठीक ठाक रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के शादी की बात चल सकती है। ऑफिस में किसी से कोई भी बात बहुत सोच समझकर बोलना होगा। युवा जातकों को घूमने - फिरने के दौरान बहुत सी बातें पता चल सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क जातक वालों की तो आज इनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मान - सम्मान में बृध्दि होगी। किसी को पैसा उधार दिया तो वापस मिलने की संभावना है। हनुमान जी के भक्त हैं तो मंदिर अवश्य जाएं वहां कुछ अच्छा होगा। नौकरी में बदलाव करने की इच्छा है तो ये सही समय है। पार्टनर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो आज यानी मंगलवार 19 नवंबर के दिन आध्यात्म की ओर झुकाव वाला रहेगा। सामाजिक कार्य़ों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, कोशिश करें किसी पर अहम जानकारी न देना पड़े। विद्यार्थियों को बौध्दिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

19 नवंबर यानी मंगलवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। संतान के जेब खर्च में लगाम लगाएं अन्यथा बिगड़ सकता है। परिवार में किसी प्रमुख व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी पुरानी शरीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 19 नवंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए बढ़िया बीतेगा। किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो वो खत्म होगी। किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन वाला रहेगा। किसी के कहीसुनी बातों पर ध्यान न दें। माता- पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बौध्दिक और मानसिक बौझ से विद्यार्थियों को छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 19 नवंबर का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी यात्रा में जा रहे हैं तो संभलकर जाएं दुर्घटना होने की संभावना है। बिजनेस में हाथ आया प्रोजेक्ट निकल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवा जातक को किसी परीक्षा में सफालता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी मंगलवार का दिन मकर राशि के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको पारिवारिक मुद्दों में ढील देने से बचना होगा अन्यथा समस्या हो सकती है। किसी से पैसा उधार लिया था तो वो वापस मांग सकते हैं। बिजनेस में कोई बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग रोमांटिक बात करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 19 नवंबर मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। कोई शरीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था तो उसमें हद तक राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वालों से बॉस खुश रहेंगे प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफालता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 19 नवंबर मंगलवार के दिन मीन राशि के लिए मेहनत से काम करेंगे। आपको अपने विरोधियों से सर्तक रहने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान होने की संभावना है। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Similar Posts