< Back
Lead Story
Reasi Terror Attack

Reasi Terror Attack : आतंकियों को खोजने के लिए अभियान जारी

Lead Story

Reasi Terror Attack : आतंकियों को खोजने के लिए अभियान जारी, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Gurjeet Kaur
|
10 Jun 2024 9:12 AM IST

Reasi Terror Attack : आस - पास के क्षेत्र में सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

Reasi Terror Attack : जम्मू कश्मीर। आतंकियों द्वारा रियासी में शिव खोरी (Shiv Khori Shrine) तीर्थ के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई थी। कई लोग घायल भी हुए हैं। आतंकियों ने हमला उस समय किया जब दिल्ली में नई सरकार के मंत्री शपथ ले रहे थे। अब सुरक्षा बल ने आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है। आस - पास के क्षेत्र में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। यही नहीं ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी रियासी में घटनास्थल पर पहुंची है। इस मामले की जांच एनआईए की टीम करेगी। ड्रोन से वन क्षेत्र में भी तलाशी की जा रही है। संभावना है कि, आतंकी हमला करके जंगल में छुपे हो सकते हैं।

राष्ट्रपति ने जताया दुःख :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकवादी हमले से व्यथित हूं। यह नृशंस कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।'

प्रधानमंत्री ने दिए मदद के निर्देश :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले के बाद राज्यपाल से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद और आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

मृतकों की नहीं हुई पहचान :

इस आतंकी हमले में 10 लोग मारे गए हैं। अब तक किसी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आतंकियों ने बस पर करीब 20 मिनट तक लगातार फायरिंग की थी। इसके बाद बस का संतुलन खो गया और इससे कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अधिकतर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है।

Similar Posts