< Back
Lead Story
जम्मू कश्मीर और हिमाचल भी फिर हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के चलते कई राज्यों में स्कूल बंद
Lead Story

आज का मौसम: जम्मू कश्मीर और हिमाचल भी फिर हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के चलते कई राज्यों में स्कूल बंद

Jagdeesh Kumar
|
17 Jan 2025 6:15 AM IST

मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में आज यानी शनिवार से 4 दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिस चलते उत्तर भारत में ही नहीं देश भर में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में कोहरे और बादल के वजह कई दिनों से सूर्य भगवान के दर्जन भी नहीं हुए। उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई अन्य इलाकों में स्कूल बंद रखे गए हैं तो कई जिलों में समय परिवर्तित किया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में आज यानी शनिवार से 4 दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे की मार

राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा यहां की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। बुधवार और गुरुवर को यहां बारिश भी है। यही नहीं यहां के लोग प्रदूषण से भी परेशान हैं। आने वाले 4 दिन यहां घना कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली NCR का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी - बिहार का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के कारण लोगों घर से निकलना पसन्द नहीं के रहे हैं। यूपी में 18 से कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री कमी आ सकती है। बिहार में लोगों को ग़लन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है। IMD ने पटना, दरभंगा, सहरसा, वैशाली, पूर्णिया, मधुबनी, नालंदा समेत कई जिलों में 19 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

पहाड़ी इलाकों में फिर शुरू हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 और 20 से 23 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटक स्थल जैसे सिस्सू में बर्फबारी गुरुवार देर रात तक जारी रही है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां मौसम काफी हद साफ रहेगा। यहां किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं है। गुलमर्ग, पहलगाम सहित कई जिलों में तापमान माइनस 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

Similar Posts