< Back
Lead Story
दिवाली के बाद जले हुए दीयों का क्या करें? भूल से हुई गलती तो पड़ सकती है भारी
Lead Story

दीपावली 2024: दिवाली के बाद जले हुए दीयों का क्या करें? भूल से हुई गलती तो पड़ सकती है भारी

Jagdeesh Kumar
|
1 Nov 2024 10:00 AM IST

दीपावली के बाद जले दीयों का इस्तेमाल दुबारा से भूलकर भी न करें। यह अशुभ माना जाता है।

दीपावली रोशनी और ढेर सारी खुशियों का त्यौहार है। इस दिन पूरे घर को दीया जलाकर रोशन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब अयोध्या में श्री राम वनवास काट कर आए थे, तब वहां के लोगों ने भी भगवान राम का ऐसे ही स्वागत किया था। आपने भी दिवाली के दिन ढेर सारे दीपक जरूर जरूर जलाएं होंगे लेकिन उसके दूसरे दिन इस बात का कन्फ्यूजन होता है कि इन दीयों का आखिर करें क्या? आपको ही नहीं कई सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि दिवाली के बाद बचे हुए दीयों का क्या किया जाता है? तो आइए आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकारी...

दुबारा से जले हुए दीयों का इस्तेमाल न करें

दीपावली के बाद जले दीयों का इस्तेमाल दुबारा से भूलकर भी न करें। यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी। जबकि, दिवाली में दीया जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

किसी को दान न करें दीया

जले हुए दीयों को किसी को भी दान नहीं करना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग दिवाली के 5 दिन समाप्त होने के बाद दीयों को कूड़े - कचरे में फेक देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।

दिवाली के जले दीयों का क्या करें?

अब बात करते हैं कि आखिर दिवाली के बाद जलाए हुए दीपकों का करें क्या? तो बता दें कि दीयों को नदी या बहते पानी में विसर्जित कर देना चाहिए इससे मैं घर में सुख शांति बनी रहती है।

घर में छिपाकर रख दें दीया

इसके अलावा कुछ दीपकों को घर में ही छिपा देना चाहिए। ध्यान रहें दीपकों को तिजोरी या घर में अनजाने जगह पर रखना चाहिए, इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Similar Posts