< Back
Lead Story
#InvestMP : इन्वेस्टर्स समिट से मप्र को 15 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले, मुख्यमंत्री बोले - 3 साल तक कोई निरीक्षण, परीक्षण नहीं
Lead Story

#InvestMP : इन्वेस्टर्स समिट से मप्र को 15 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले, मुख्यमंत्री बोले - 3 साल तक कोई निरीक्षण, परीक्षण नहीं

स्वदेश डेस्क
|
12 Jan 2023 7:35 PM IST

"मध्यप्रदेश ऊंची उड़ान भरने के लिए टेक ऑफ कर रहा है - शिवराज सिंह"

इंदौर। इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का गुरुवार शाम को समापन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज ने समिट के बाद मीडिया से चर्चा में बताया की राज्य को 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले है। इससे 29 लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा की मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जो हमारे पास इंटेंशन ऑफ इन्वेस्टमेंट (प्रस्ताव) आए हैं वह कुल मिलाकर 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ के हैं। इनसे लगभग 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। आइए जानते है किस क्षेत्र में कितना निवेश मिला।

सेक्टर निवेश रोजगार

टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स

16 हजार 914 करोड़

1 लाख 13 हजार 502 रोजगार

फार्मा और हेल्थ केयर

17 हजार 951 करोड़

1 लाख 42 हजार 614 रोजगार

लॉजिस्टिक और वेयर हाउसिंग

17 हजार 916 करोड़

56 हजार 373 रोजगार

रीनूवल एनर्जी

6 लाख 9 हजार 478 करोड़

11 लाख 84 हजार 954

अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर

2 लाख 80 हजार 753 करोड़

4 लाख 50 हजार 127

आईटी

78 हजार 778 करोड़

2 लाख 22 हजार 371

केमिकल एवं पेट्रोलियम उत्पाद

76 हजार 769 करोड़

71 हजार 704

फूड प्रोसेसिंग

1 लाख 6 हजार 149 करोड़

2 लाख 20 हजार 160

सर्विसेज

71 हजार 351 करोड़

1 लाख 66 हजार 700

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और ईवी -

42 हजार 254 करोड़

69 हजार 962 रोजगार

अन्य

1 लाख 25 हजार 855 करोड़

1 लाख 24 हजार 168

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ये विदाई की वेला है। विदाई का मतलब परमानेंट विदाई नहीं है। जिसने इन्टेंट्स ऑफ इनवेस्ट दिया, उन्हें मैं छोड़ूंगा नहीं। आपके निवेश की एक पाई भी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। यहां का रंग ही ऐसा है। मध्यप्रदेश ऊंची उड़ान भरने के लिए टेक ऑफ कर रहा है।

भारत अद्भूत देश है-


उन्होंने कहा कि हमने आपको प्रेम के बंधन में बांधा है। ऐसा लगा कि इंदौर में पूरी दुनिया उतर आई। इंदौर में सब एक हो गया। मैं तो दुबला पतला आदमी हूं, हाथ मिला-मिलाकर ही हाथ दुखने लगा है, लेकिन ये अद्भूत प्यार रहा। यही भारत के संस्कार भी है। कोई किसी देश का हो, हम सब मिलकर एक है, पूरा विश्व एक परिवार है। ये हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी कहते हैं। ये हमारी परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि भारत अद्भूत देश है, हमारे यहां मतभेद होते हैं, लेकिन हम लड़ते नहीं हैं। जिसे जो ठीक लगे, वो रास्ता अपनाता है।

3 साल तक कोई निरीक्षण, परीक्षण नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर अद्भूत है, इंदौर से एमपी में निवेश का नया दौरा प्रारंभ हो रहा है। अभी तो हम आंकड़े गिन रहे है। जाते जाते भी लोग कह रहे हैं कि एमपी में निवेश करेंगे। निवेश की आइडियल डेस्टिनेशन है मध्यप्रदेश है। हमने 18 साल में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। बीमारू से हम अग्रणी राज्यों में शुमार है। संसाधन से संपन्न है। शांति के टापू है। अध्यात्म में अव्वल है। पर्यटन में बेजोड़ है। हमने अपनी कोर क्षमताओं को ही अपनी शक्ति बनाया।उन्होंने कहा कि मैं एमपी के सीईओ के रूप में आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके निवेश की एक पाई भी जाया नहीं जाने देंगे। आपको हर वो सुविधा देंगे कि आप आगे भी निवेश के लिए तैयार रहेंगे। संवाद, सहयोग, नीति के अनुसार सुविधाएं, स्वीकृतियां, सिंगल विंडो, समन्वय ये हमारी रणनीति है। इस पर अमल करते हुए एमपी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि उद्योग के लिए जमीन दी जाएगी, 3 साल तक कोई निरीक्षण, परीक्षण नहीं। आप नियम-कायदों का पालन करते हुए काम शुरू कीजिए।

Similar Posts