< Back
Lead Story
International Yoga Day

International Yoga Day : सिक्किम में हजारों फीट की ऊंचाई पर सेना के जवानों ने किया योगा

Lead Story

International Yoga Day : सिक्किम में हजारों फीट की ऊंचाई पर सेना के जवानों ने किया योगा

Gurjeet Kaur
|
21 Jun 2024 8:10 AM IST

International Yoga Day : सेना द्वारा नार्थ फ्रंटियर पर भी योगा करते हुए जवानों की तस्वीरें शेयर की गई है।

International Yoga Day : देश भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। लद्दाख हो जम्मू कश्मीर हो या दिल्ली हर जगह लोग योगाभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वहीं सेना के जवानों ने भी 21 जून को योगाभ्यास किया। आईटीबीपी के जवानों ने तो सिक्किम में 15 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर योग किया। इसके अलावा लेह और पैंगोंग त्सो में भी आईटीबीपी के जवान योग करते नजर आए।

देश भर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों के बीच उत्साह है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री तक योग कर रहे हैं। लेह के पैंगोंग त्सो (Pangong Tso), सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर (Muguthang sub sector) और लेह के करज़ोक (Karzok of Leh) में आईटीबीपी (ITBP) के जवानों के योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आया है।

बता कि, सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर पर 15 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर पर तापमान माइनस में है। ऐसे में सेना के जवान यहां योगाभ्यास करके लोगों को बड़ा संदेश दे रहे हैं। यही नहीं बीएसएफ के जवान भी भारत - पाक सीमा पर योगभाय्स कर।

पैंगोंग त्सो बच्चों ने भी किया योगा :

विपरीत वातावरण के बावजूद पैंगोंग त्सो पर स्कूली बच्चे योगा करते नजर आए। इन बच्चों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। योगाभ्यास कर रहे इन बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

नार्थ फ्रंटियर पर योगाभ्यास :

सेना द्वारा नार्थ फ्रंटियर पर भी योगा करते हुए जवानों की तस्वीरें शेयर की गई है। इसमें सेना के जवान बर्फीले वातावरण में भी योगा करते नजर आ रहे हैं। यह बेशक हमारे सेना के जवानों की शूरवीरता को दिखाता है।

देखिए वीडियो :

Similar Posts