< Back
Lead Story

Indore Suicide Case
Lead Story
Indore Suicide Case : बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले बेटी को आखिरी मेसेज
|23 July 2024 8:58 AM IST
Indore Suicide Case : पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विजय शुक्ला है। वह इंदौर के विजय नगर में रहता था।
Indore Suicide Case : मध्यप्रदेश। इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विजय नगर थाना क्षेत्र बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति ने आखिरी बार अपनी बेटी से बात की थी।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विजय शुक्ला है। वह इंदौर के विजय नगर में रहता था। बुधवार देर रात 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 12 बोर राइफल से खुद को गोली मार ली थी। गोली विजय शुक्ला के सिर के आरपार चली गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।