< Back
Lead Story
IndiGo Flight Bomb Threat : इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की मिली थी धमकी

IndiGo Flight Bomb Threat : इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Lead Story

IndiGo Flight Bomb Threat : इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की मिली थी धमकी

Gurjeet Kaur
|
1 Jun 2024 11:53 AM IST

IndiGo Flight Bomb Threat : इस विमान में 172 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

IndiGo Flight Bomb Threat : चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराइ गई। फ्लाइट में बम रखे जाने की धमकी मिली थी। बम निरोधक दस्ता प्लेन की जांच कर रहा है। इस विमान में 172 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इंडिगो ने प्रेस बयान जारी किया - चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं। विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में रखा जाएगा।

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी पहले ऐसे घटना नहीं है इसके पहले भी ऐसे धमकी मिल चुकी है। पिछले बाद दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक नोट मिला था जिसमें लिखा था 'बम' , इसके बाद फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी थी। यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट्स से बाहर निकल लिया गया था। कई घंटों जाँच के बाद भी कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी।

Similar Posts