< Back
Lead Story
Paris Olympics 2024: 52 साल बाद जीत का मौका, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया
Lead Story

Paris Olympics 2024: 52 साल बाद जीत का मौका, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया

Deepika Pal
|
2 Aug 2024 6:58 PM IST

52 साल के इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को 3- 2 से हरा दिया है।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक खेलों में आज भारत को शानदार शुरुआत मिली है जिसके साथ ही 52 साल के इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को 3- 2 से हरा दिया है। बताते चले कि इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी जीत 1972 में प्राप्त की थी इसके बाद अब यह पहला सुनहरा दिन आया है जब धुरंधर टीम ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

कैसा रहा प्रदर्शन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बात करें तो आज खेल के दौरान, टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। एक गोल अभिषेक ने किया।

बरहाल सभी ग्रुप मैच पूरे होने के बाद यह तय हो जाएगा कि इंडिया क्वार्टर फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी।55वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स ने गोलकर भारत की बढ़त को कम किया। फिलहाल, स्कोर 3-2 रहा।

इन भारतीय जाबांजों ने पाई अच्छी पोजीशन

आपको बताते चलें, लगातार दो कांस्य पदक की विजेता शूटर मनु भाकर ने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जल्द ही उनके फिर से पदक जीतने की संभावना जताई जा रही है। युवा तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज की भारतीय टीम मिक्स्ड कैटेगरी के सेमीफाइनल फाइनल में पहुंच गई है।

Similar Posts