< Back
Lead Story
2020 में 20 लाख आर्थिक पैकेज से आत्म निर्भर बनेगा भारत : PM मोदी
Lead Story

2020 में 20 लाख आर्थिक पैकेज से आत्म निर्भर बनेगा भारत : PM मोदी

Swadesh Digital
|
12 May 2020 9:15 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच चौथी बार राष्ट्र के नाम संबोधन में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज ला रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से अगल कुछ दिनों तक चरण-दर-चरण तरीके से पैकेज का विस्तृत ब्योरा देश के सामने रखेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 20 करोड़ का यह आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज देश की कुल जीडीपी का करीब-करीब 10% है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में Land,Labour,Liquidity और Laws, सभी पर बल दिया गया है।'

पिछले दो महीने में प्रधानमंत्री का यह चौथा 'राष्ट्र के नाम संबोधन' है। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री ने पहली बार 18 मार्च को देश को संबोधित किया था। उस संबोधन में उन्होंने लोगों से 22 मार्च को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का पालन करते हुए घरों से नहीं निकलने की अपील की थी। फिर, 24 मार्च को दूसरे संबोधन में पीएम मोदी ने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। पीएम ने तीसरी बार 14 अप्रैल को देशवासियों को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में सरकार ने 3 मई की मियाद बढ़ाकर 17 मई कर दी और भारत लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवेश कर गया।

Similar Posts