< Back
Lead Story
अब बदलेगा मौसम, यूपी - बिहार, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, पढ़े IMD की ताजा अपडेट
Lead Story

Weather Report Today: अब बदलेगा मौसम, यूपी - बिहार, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, पढ़े IMD की ताजा अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
14 Oct 2024 8:44 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है जिसका असर पूरे उत्तर भारत के राज्यों जैसे यूपी, बिहार और दिल्ली एनसीआर में होगा।

दशहरा का पर्व संपन्न हो चुका है, अब मौसम ने भी करवट बदल ली है। उत्तरी राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी जिससे उत्तरी राज्यों में ठंड भी बढ़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में अभी भी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार देश भर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा का दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है जिसका असर पूरे उत्तर भारत के राज्यों जैसे यूपी, बिहार और दिल्ली एनसीआर में होगा। यहां ठंड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली के मौसम की बात कर तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।

यूपी - बिहार में ठंड का असर

यूपी में इन दिनों मौसम साफ रहेगा। हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी दरभंगा और उसके आसपास वाले क्षेत्र से हुई है जिससे वहां बारिश होगी। बिहार में दिवाली या छठ के आसपास ठंड पढ़ने की आशंका है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने मुंबई समेत पुणे, ठाणे, नासिक, रत्नागिरी, सातारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, अहमदनगर, पालघर, धुले, नंदूबार, औरंगाबाद, जालना, अमरावती, वर्धा और नागपुर जैसे जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नासिक और धुले में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, तिरुवरुर और तंजावुर में बारिश के येलो अलर्ट जारी किए हैं। जबकि, आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Similar Posts