< Back
Lead Story
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

Lead Story

T20 World Cup में भारत की जीत, भोपाल से इंदौर तक झूम उठे लोग, चारों ओर आतिशबाजी - ढोल - नगाड़ों की थाप

Gurjeet Kaur
|
30 Jun 2024 7:05 AM IST

India Win T20 World Cup 2024 : मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस दौरान इंदौर में जश्न मनाते नजर आए।

India Win T20 World Cup 2024 : मध्यप्रदेश। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी - 20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटारमेंट से उनके फैंस दुखी जरूर हैं लेकिन जीत का जश्न इससे कम नहीं हुआ। मध्यप्रदेश में भोपाल से लेकर इंदौर तक देर रात लोगों ने जश्न मनाया। कहीं आतिशबाजी हुई तो खिन ढ़ोल - नगाड़े की थाप पर लोग झूमते नजर आए। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस दौरान इंदौर में जश्न मनाते नजर आए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा !!! टी-20 विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने जिस तरह अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया, वह दिल छू लेने वाला है। अब हम विश्व विजेता हैं। यह 140 करोड़ देशवासियों की जीत है। इस महाविजय पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। जय हिन्द।'

भोपाल से लेकर ग्वालियर तक लोगों ने मनाई ख़ुशी :

भारत की जीत का जश्न मनाने युवा तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे थे। भोपाल में कई जगह आतिशबाजी हुई। जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में भी ऐसा ही माहौल था। कुछ लोग हो गए थे कि, एक दूसरे को गले लगाकर ही रोने लग गए।

11 साल का सूखा ख़त्म :

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ यह मुकाबला काफी रोमांचक था। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की थी। भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को 177 रन का टारगेट दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 169 रन ही बना पाई। इस तरह भारत यह मैच 7 रन से जीत गया और 11 साल का सूखा खत्म हो गया।

Related Tags :
Similar Posts