< Back
Lead Story
सीरिया में तख्तापलट के बीच भारत सरकार अलर्ट, 75 नागरिकों को लेबनान के रास्ते बुलाया वापस
Lead Story

Syria: सीरिया में तख्तापलट के बीच भारत सरकार अलर्ट, 75 नागरिकों को लेबनान के रास्ते बुलाया वापस

Jagdeesh Kumar
|
11 Dec 2024 9:21 AM IST

इन 75 लोगों में 44 तीर्थयात्री शामिल हैं जो कि सैयदा जैनब में फंस गए थे। सभी नागरिक लेबनान पहुंच गए हैं।

सीरिया में इन दिनों हिंसा चरम पर है। वहां असद सरकार का पतन हो गया है और विद्रोहियों के हाथों में सत्ता आ गई है। वहां कई भारतीय भी रहते हैं जिनके सुरक्षा को लेकर भारत सरकार चिंतित है। इसी क्रम में सीरिया से 75 भारतीयों को वापस बुलाया गया है। जिसकी जानकारी खुद विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार देर रात दी है।

कमर्शियल फ्लाइट से भारत लौटेंगे नागरिक

विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कहा सीरिया के वर्तमान घटना क्रम को देखते हुए 75 भारतीय नागरिकों को भारत वापस बुलाया गया है जिसमें 44 तीर्थयात्री शामिल हैं जो कि सैयदा जैनब में फंस गए थे। सभी नागरिक लेबनान पहुंच गए हैं और वे कमर्शियल फ्लाइट से भारत लौटेंगे। यह दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों के संयुक्त प्रयास से संभव हो पाया है।

हेल्प लाइन नंबर और मेल I'd भी की जारी

भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीरिया में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। वहां फंसे लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर +963 993385973 और मेल I'd hoc.damascus@mea.gov.in भी जारी की गई है।

रूस के शरण में हैं असद और उनका परिवार

सीरिया की राजधानी दमिश्क में जैसे ही विद्रोहियों बशर अल - असद का कब्जा हुआ। वहां के राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ भाग खड़े हुए। उन्हें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने राजनीतिक शरण दी। रूस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी और कहा कि असद और उनके परिवार को राजनीतिक शरण देना पुतिन का निजी फैसला है।


Similar Posts