< Back
Lead Story
आज मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, 2028 तक मिलेगा मुफ्त फोर्टिफाइड चावल
Lead Story

Modi Cabinet Decision: आज मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, 2028 तक मिलेगा मुफ्त फोर्टिफाइड चावल

Deepika Pal
|
9 Oct 2024 7:03 PM IST

आज बुधवार को मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मंजूरी दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है।

Modi Cabinet Decision: आज बुधवार को मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मंजूरी दी गई है। इस दौरान 2024 की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PM-GKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को 4 साल के लिए बढ़ाया गया है। इसके अलावा कई योजनाओं में बजट आवंटित किया गया है। इन फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कई फैसलों की दी जानकारी

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई फैसलों को लेकर बताया है।

1- कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4406 करोड़ रुपए के निवेश से 2280 KM सड़क निर्माण को मंजूरी दी है।

2- गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।

3- पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिड डे मील, मुफ्त राशन, योजना, पीएम पोषण योजना, ICDS, आकांक्षी की सभी योजनाओं को लेकर अवधि बढ़ाने की बात कही।

Similar Posts