< Back
Lead Story
महाकुंभ में डुबकी लगाने का होता है महत्व, जानिए सर्दियों में इसके फायदे और नुकसान
Lead Story

Winter Season: महाकुंभ में डुबकी लगाने का होता है महत्व, जानिए सर्दियों में इसके फायदे और नुकसान

Deepika Pal
|
15 Jan 2025 5:18 PM IST

सर्दी के मौसम में घाट का पानी बहुत ठंडा होता है. इसलिए आज हम आपको सर्दी के मौसम में ठंडे पानी में स्नान करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे बड़े धार्मिक समागम की शुरुआत हो गई यहां पर हर भक्तों ओर बाबाओं के स्नान करने महत्व होता है। इस दौरान स्नान और संगम में डुबकी लगाने के नियम होते है। इस समय सर्दी के मौसम में घाट का पानी बहुत ठंडा होता है. इसलिए आज हम आपको सर्दी के मौसम में ठंडे पानी में स्नान करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए ठंडे पानी से नहाने के फायदे


आपको पता तो चले कि ठंडे पानी से नहाने से कई प्रकार के फायदे मिलते हैं चलिए जानते हैं...

1- सर्दियों में ठंडे पानी से अगर आप नहाते या डुबकी लगाते हो तो मेटाबॉलिज्म में सुधार और शरीर में फैट को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

2- इसके अलावा ठंडे पानी में डुबकी लगाने से थेरेपी सूजन को कम करने में मदद कर सकती है, शरीर में दर्द को कम कर सकती है और मांसपेशियों की रिकवरी में तेजी ला सकती है।

3- सर्दियों के मौसम में अगर आप ठंडे पानी से नहाते हो तो मूड अच्छा होता है, तनाव और चिंता कम होती है इसके अलावा इम्युनिटी लेवल को भी बूस्ट करने का काम करता हैं।

अब जान लीजिए इसके नुकसान

आपको बताते चलें कि, सर्दियों के मौसम में आप इसके फायदों के अलावा नुकसान के बारे में भी जान सकते हैं।

-जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से संबंधित किसी तरह की समस्या है तो उन्हें ठंडे पानी से नहाने से नुकसान हो सकता है।

Similar Posts