< Back
Lead Story
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरा बना आफत, ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स तक हुई प्रभावित
Lead Story

आज का मौसम 04 जनवरी 2025: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरा बना आफत, ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स तक हुई प्रभावित

Jagdeesh Kumar
|
4 Jan 2025 9:36 AM IST

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के चलते तापमान गिर रहा है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड बढ़ रही है।

Weather Update: आज शनिवार को दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। सुबह दिल्ली NCR, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा दिखा, जिसके चलते कई विज़िबिलिटी कम हुई है। इससे गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। अब तक कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं और ट्रेनें भी लेट हो गई हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के चलते तापमान गिर रहा है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड बढ़ रही है।

दिल्ली में बारिश की चेतावनी

दिल्ली में आज यानी शुक्रवार की भी सुबह मोटे कोहरे की चादर देखने को मिली। पूरे NCR में शीतलहर का कहर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट में दृश्यता कम हुई है जिसके चलते कई फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। यही नहीं करीब 49 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में फिर AQI 371 तक पहुंच गया है। IMD ने दिल्ली में 6 जनवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। जिसके चलते मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। जम्मू कश्मीर में 5 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन अगले दो दिन तेज गरज बरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मैं उत्तराखंड में भी आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, यहां शीत लहार का कोई अलर्ट जारी नहीं है।

यूपी में शीतलहर और कोहरा

उत्तर प्रदेश मैं सुबह घना कोहरा और रात में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है, हालांकि दोपहर में सूर्य भगवान दर्शन दे रहे हैं इससे आम आदमी को ठंड से हल्की राहत मिल रही है। अगले कुछ दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे की मार

अब बात करते हैं पंजाब और हरियाणा की तो यहां का मौसम आज यानी शनिवार को साफ रहेगा। यहां के लिए शीतलहर और कोहरा के कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया। हालांकि सुबह हल्का खाता देखने को मिलेगा। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के कुछ शहरों में 5 और 6 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

Similar Posts