< Back
Lead Story
Delhi NCR Rain Swadesh

Delhi NCR Rain

Lead Story

Weather Update: दिल्ली में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के किए जारी किया येलो अलर्ट

Jagdeesh Kumar
|
28 Dec 2024 9:20 AM IST

दिल्ली NCR के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत व मध्य भारत में शुक्रवार को इस सर्दी की पहली बारिश हुई।

दिसंबर की झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली NCR में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई जिससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। बारिश के चलते यहां के वायु प्रदूषण में भी सुधार हुआ है। NCR के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत व मध्य भारत में शुक्रवार को इस सर्दी की पहली बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी इन राज्यों बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई, जिससे मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी है जिससे मैदानों में भी सर्दी बढ़ गई है।

दिल्ली में 27 साल बाद हुई इतनी बारिश

दिल्ली एनसीआर में बीते दिन बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया। शुक्रवार को दिल्ली NCR में 42.8 मिमी बारिश हुई। इसके पहले 1997 में दिसंबर के एक दिन में 71.8 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, तापमान भी 14.6 डिग्री से गिरकर 9.5 डिग्री पर आ गया है। जो पिछले पांच वर्षों में दिसंबर माह का सबसे कम अधिकतम तापमान है। ऐसे में राजधानी में बैठे लोग ठंड से कांप रहे हैं।

इन राज्यों में आज फिर बारिश के संकेत

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 28 दिसंबर शनिवार को गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश , विदर्भ, महाराष्ट्र, में गरज-बरस के साथ बारिश होगी। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और 30-5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है, इसी के कारण जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है।

बारिश के साथ - साथ शीतलहर - बर्फबारी का भी अलर्ट

बारिश के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में शीत लहर और बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। हिमाचल प्रदेश में 29 दिसम्बर से 31 दिसंबर के बीच शीतलहर का अलर्ट है। उत्तराखंड व हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी के संकेत हैं।

Similar Posts