< Back
Lead Story
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड तो भारतीयों को होगा ये बड़ा फायदा

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड तो भारतीयों को होगा ये बड़ा फायदा

Lead Story

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड तो भारतीयों को होगा ये बड़ा फायदा

Gurjeet Kaur
|
4 Aug 2024 3:11 PM IST

Neeraj Chopra Paris Olympics 2024 : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। उनके प्रदर्शन से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ था।

Neeraj Chopra Paris Olympics 2024 : नई दिल्ली। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन मेडल जीते हैं। जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी निगाह निश्चित रूप से गोल्ड मेडल पर है। अगर वे टोक्यो ओलंपिक की तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीतते हैं तो भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा होगा। कहानी यहीं खत्म नहीं होती...ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा लाखों भारतीयों का लाभ भी कर सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे?

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। उनके प्रदर्शन से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ था। अब वे पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भी भारत समेत दुनिया भर में उनके फैंस को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। नीरज चोपड़ा के परफॉर्मेंस को लेकर ATLYS वीजा के CEO मोहक नहाटा ने बड़ा ऐलान किया है।

ATLYS वीजा के CEO मोहक नहाटा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, "नीरज ओलंपिक में गोल्ड जीतते हैं तो एक दिन के लिए पूरे देश के लोगों को किसी भी देश का वीजा फ्री।" मोहक नहाटा की इस घोषण के बाद तो भारतीयों की उम्मीद नीरज चोपड़ा से और बढ़ गई है।

मोहक नहाटा की इस घोषणा के बाद लोगों ने जब उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, "मैंने सभी से वादा किया था कि अगर नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतते हैं तो उन्हें मुफ़्त वीज़ा दिया जाएगा। चूंकि आप में से बहुत से लोगों ने विवरण मांगा है, इसलिए यह इस प्रकार काम करेगा :

नीरज चोपड़ा 8 अगस्त को पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। अगर वह स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो हम सभी उपयोगकर्ताओं को एक पूरे दिन के लिए एक मुफ़्त वीज़ा प्रदान करेंगे। आपके वीज़ा की कीमत शून्य होगी - यह पूरी तरह से हमारी ज़िम्मेदारी है। आप चुनें कि आप कहाँ जाना चाहते हैं।

Similar Posts