< Back
Lead Story
Bangladesh News : शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद कैसे हैं हालात, कहीं आगजनी तो कहीं हिंसा

Bangladesh News : शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद कैसे हैं हालात

Lead Story

Bangladesh News : शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद कैसे हैं हालात, कहीं आगजनी तो कहीं हिंसा

Gurjeet Kaur
|
6 Aug 2024 9:09 AM IST

Bangladesh News : शेख हसीना के देश छोड़ते ही खालिदा जिया की भी रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया।

Bangladesh News : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश इस समय राजनीतिक उथल - पुथल से गुजर रहा है। शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत में है। वे लंदन के हरी झंडी मिलने का इन्तजार कर रहीं हैं। जल्द ही वे लंदन को रवाना हो जाएंगी। इधर बांग्लादेश में नई सरकार के गठन की कावजद तेज हो गई है तो कुछ पुराने खिलाड़ी भी रिहा कर दिए गए हैं। ढाका में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने खूब लूटमार मचाई। मंगलवार को जानकारी सामने आ रही है कि, भीड़ द्वारा अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाने का दौर भी शुरू हो गया है।

ढाका में उपद्रवी भीड़ ने होटल को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार अवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार के इस होटल में भीड़ ने आग लगा दी। इसके कारण कई लोगों की जान गई है। सूत्रों के अनुसार 80 से अधिक लोग इस आगजनी में घायल हुए हैं। अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है।

चिटगांव में पुलिस स्टेशन में लगाई आग :

ढाका ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने चिटगांव में पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस स्टेशन में हथियारों की लूट की और अवामी लीग के नेताओं को भी टारगेट किया। अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर ढूंढ ढूंढ कर आग के हवाले किए जा रहे हैं।

जेल से कैदी भागे :

बांग्लादेश में दंगाइयों ने शेरपुर जेल पर हमला बोल दिया है। जानकारी के अनुसार करीब 500 कैदी जेल से भाग गए हैं। इनमें से कई खतरनाक अपराधी भी हैं। कुल मिलाकर बांग्लादेश में इस समय अराजकता की स्थिति बन गई है।

पूर्व क्रिकेटर के घर में आग :

जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर में प्रदर्शनकारी घुस गए। इन प्रदर्शनकारियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही घर में आग भी लगा दी। मुर्तजा खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से अवामी लीग पार्टी के सांसद हैं। प्रदर्शकारियों का आरोप है देश में चल रहे हिंसा खासकर “छात्रों के नरसंहार और सामूहिक गिरफ़्तारी” पर चुप्पी साधे हुए हैं।

How is the situation after Sheikh Hasina left Bangladesh

शेख हसीना के देश छोड़ते ही खालिदा जिया की भी रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया। वे जल्द ही जेल से बाहर आ सकती हैं। शेख हसीना के पीएम रहते हुए उन्हें जेल में बंद किया गया था। खालिदा जिया की रिहाई के बाद बांग्लादेश की राजनीति किस ओर मुड़ेगी यह देखने लायक होगा।

Similar Posts