< Back
Lead Story
बरसाना ही नहीं साउथ इंडिया की इन जगहों पर भी होता हैं होली का सेलिब्रेशन, करें विजिट
Lead Story

Holi Celebration Spots: बरसाना ही नहीं साउथ इंडिया की इन जगहों पर भी होता हैं होली का सेलिब्रेशन, करें विजिट

Deepika Pal
|
13 March 2025 6:57 PM IST

अगर आप होली का सेलिब्रेशन साउथ इंडिया में करना चाहते हैं तो आपके लिए कई जगहें है जहां आप सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

Holi Celebrations Spots: होली का त्योहार शुरू हो गया है आज देश भर में होलिका दहन किया जा रहा हैं इसके दूसरे दिन यानी 14 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन के मौके पर हर कोई होली का सेलिब्रेशन करने के लिए मथुरा या बरसाना जाना पसंद करते हैं जहां होली की धूम देखते ही बनती हैं। अगर आप होली का सेलिब्रेशन साउथ इंडिया में करना चाहते हैं तो आपके लिए कई जगहें है जहां आप सेलिब्रेशन कर सकते हैं।दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में होली का त्योहार अनूठी संस्कृति और परंपरा के साथ मनाए जाता है।

साउथ इंडिया में इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

आपको साउथ इंडिया में अगर होली सेलिब्रेट करना है तो इन जगहों में प्लान कर सकते है।

आंध्र प्रदेश

साउथ इंडिया में आप होली पर घूमने का प्लान कर सकते है इसके लिए आंध्र प्रदेश में होली को ‘मेदुरु होली’ के तौर पर मनाया जाता है। इस होली को कई जगहों पर बड़े ही शानदार ढंग से मनाते है और होली के मौके पर जुलूस निकालते हैं।

केरल

साउथ इंडिया में आप होली पर घूमने का प्लान कर सकते है। केरल की कई जगहों पर होली को मंजुल कुली और उक्कुली के नाम से भी जाना जाता है. यहां होलिका दहन से इसकी शुरुआत हो जाती है। बताते चलें कि, केरल में अन्नपूर्णा मंदिर, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर और गुरुवायूर मंदिर के आसपास बड़े हर्षोल्लास से होली का त्योहार मनाया जाता है.

कर्नाटक

साउथ इंडिया में आप होली पर घूमने का प्लान कर सकते है। कर्नाटक में भी होली का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. अगर आप कर्नाटक में हैं तो होली मनाने के लिए हंपी जा सकते हैं. होली के दौरान यह पूरा शहर गुलाल में डूब जाता है।

तमिलनाडु

साउथ इंडिया में आप होली पर घूमने का प्लान कर सकते है। यहां पर तमिलनाडु पर होली का त्योहार कमान पंडिगई और कामा- दाहानाम के नाम से जाना जाता है।यहां के लोग होली के त्योहार को कामदेव के बलिदान के तौर पर याद करते हैं. आप तमिलनाडु में होली मनाने के लिए चेन्नई, मदुरै, कन्याकुमारी और ऊटी जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

Similar Posts