< Back
Lead Story
एजाज बॉक्सर पर चला कुर्की का मुक्का , कोतवाली थाने का है बड़ा हिस्ट्रीशीटर
Lead Story

Fatehpur News: एजाज बॉक्सर पर चला कुर्की का मुक्का , कोतवाली थाने का है बड़ा हिस्ट्रीशीटर

Deepika Pal
|
9 Sept 2024 11:29 PM IST

लोगों की जमीन हड़पने वाले हिस्ट्रीशीटर एजाज अहमद ऊर्फ बॉक्सर की फतेहपुर पुलिस ने 5 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क कर ली है।

फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के शहर में लोगों की जमीन हड़पने वाले हिस्ट्रीशीटर एजाज अहमद ऊर्फ बॉक्सर की फतेहपुर पुलिस ने 5 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क कर ली है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने दी है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल छवनी की तरह बना रहा। यहाँ पर मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला

सोमवार को जिले के कोतवाली नगर स्थित मोहल्ला पनी में गैंग लीडर और हिस्ट्रीशीटर शेख एजाज अहमद सिद्दीकी उर्फ बॉक्सर की सम्पत्ति कुर्क की गई। यह गैंग लीडर लोगों की जमीन और सम्पत्ति हड़प लेता था। इसी के जरिए उसने जिले में अवैध सम्पत्ति बनाई है। हिस्ट्रीशीटर बॉक्सर 2013 से अपराध की दुनिया में हैं। वह बिना किसी के डरे एक के बाद एक अपराध को अंजाम देता जा रहा है। उसके खिलाफ 2013 से लेकर 2021 तक 15 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 2017 में हिस्ट्रीशीटर बॉक्सर के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत किए गए थे।

दर्ज किए गए हैं ये मामले भी

आपको बताते चलें कि, इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ 2016 में एक, 2017 में 7, 2018 में 4, 2020 में 1, 2021 में 1 मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले पर जिलाधिकारी सी इंदुमती के यहाँ कुर्की की कार्रवाई का मुकदमा चल रहा था। इसी क्रम में डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बॉक्सर की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया।

कार्रवाई के दौरान उसके दो बिल्डिंग के खिलाफ कुर्की की गयी। इसके पहले पुलिस ने इनाउंसमेंट के जरिए सभी को इसकी सूचना दी। साथ हीं पुलिस ने यह भी चेताया कि यदि किसी ने भी सील तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

Similar Posts