< Back
Lead Story
झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, चौथी बार ली सीएम पद की शपथ
Lead Story

Jharkhand CM: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, चौथी बार ली सीएम पद की शपथ

Deepika Pal
|
28 Nov 2024 5:55 PM IST

आज गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने शपथ ली।राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Jharkhand CM: झारखंड में एक बार फिर सोरेन सरकार का राज शुरू होने वाला है आज गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे झारखंड में चौथी बार मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए हैं। इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे ये नेता

आपको बताते चलें कि, हेमंत सोरेन ने चौथी बार राज्य की कमान अपने हाथ में ली है। इसके साथ ही उनके शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता शामिल हुए।

इस सीट से चुनाव लड़े थे हेमंत सोरेन

आपको बताते चलें कि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की ओर बरहेट सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गमलियल हेम्ब्रम को 39 हजार 791 मतों से हराया था।जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटों पर कब्जा किया है, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिली हैं।

Similar Posts