< Back
देश
भारत ह्रदय रोग कम करने के लिए प्रतिबद्ध है : मनसुख मंडाविया
देश

भारत ह्रदय रोग कम करने के लिए प्रतिबद्ध है : मनसुख मंडाविया

स्वदेश डेस्क
|
29 Sept 2021 12:48 PM IST

नईदिल्ली। आज विश्व हृदय दिवस है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत में हृदय रोग को कम करने पर जोर दिया। बुधवार को उन्होंने ट्वीट करके कहा कि विश्व हृदय दिवस पर सभी लोग एकजुट होकर दिल से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। सभी अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खुश रहें।

उल्लेखनीय है कि विश्व में हर साल 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हृदय से संबंधित रोग के कारण होती है। यह आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ रहा है। डॉक्टर के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए। वहीं, तेल और फैट युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

विश्व हृदय दिवस -

विश्व में तेजी से बढ़ रहे हृदय रोग मरीजों के मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व हृदय दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हर साल इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाने लगा। लेकिन साल 2014 से विश्व हृदय दिवस को 29 सितंबर के दिन मनाया जाने लगा।

Related Tags :
Similar Posts