< Back
Lead Story
अब रणजीत सिंह चौटाला ने सैनी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

रणजीत सिंह चौटाला ने सैनी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

Lead Story

टिकट बंटवारे के बाद इस्तीफों की झड़ी: अब रणजीत सिंह चौटाला ने सैनी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

Gurjeet Kaur
|
5 Sept 2024 2:39 PM IST

Ranjit Singh Chautala Resigns : हरियाणा। भाजपा नेता और सीएम सैनी की सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बुधवार रात हुए टिकट बंटवारे के बाद रणजीत सिंह चौटाला तीसरे नेता हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले मौजूदा विधायक लक्ष्मण नपा और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे चुके हैं।

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि, "मैं रनिया विधानसभा क्षेत्र (Rania Assembly constituency) से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। यह मेरे क्षेत्र के लोगों का फैसला है। मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।" भाजपा ने रानिया सीट से शीशपाल कंबोज को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने बुधवार को 67 उम्म्मीद्वारों की सूची जारी की थी। इसमें 2 मंत्री और 9 विधयकों का टिकट कटा था। पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज करनाल की इंद्री विधानसभा सीट से टिकट पर दावेदारी ठोक रहे थे। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि, समर्थकों के अनुसार आगे का निर्णय लूंगा। कंबोज हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रतिया विधानसभा क्षेत्र से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है। अपने इस्तीफे में विधायक लक्ष्मण नापा ने लिखा कि, मैं अपने दायित्व और पार्टी की सदस्य्ता से इस्तीफा देता हूँ। मेरा इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लें।

जिन नेताओं के टिकट कटे वे अब नाराज :

भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीट वाली हरियाणा विधानसभा के चुनाव के 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अभी 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित होना बाकी है। इस सूची में न केवल मुख्यमंत्री की सीट बदल दी गई बल्कि मंत्री और विधायकों के टिकट भी कांटे गए। भाजपा ने एंटीइंकम्बैंसी फैक्टर को बैलेंस करने के लिए यह किया है लेकिन जिन नेताओं के टिकट कटे वे अब नाराज हैं।

भाजपा ने कितने विधायकों का टिकट काटा :

भाजपा ने 2 मंत्री और 9 विधायकों का टिकट काटा है। इनमें रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला, अटेली से सीताराम यादव, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह, रतिया से लक्ष्मण नापा और पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह शामिल हैं।

Similar Posts