< Back
Lead Story
Ashok Tanwar joins Congress

 Ashok Tanwar joins Congress 

Lead Story

BREAKING NEWS: हरियाणा में चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर फिर कांग्रेस में हुए शामिल

Deeksha Mehra
|
3 Oct 2024 3:20 PM IST

Ashok Tanwar joins Congress : हरियाणा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। गुरूवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अशोक तंवर ने फिर बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। महेंद्रगढ़ में रैली के दौरान राहुल गांधी ने अशोक तंवर उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा भी मौजूद रहे। बता दें कि 5 साल पहले भूपेंद्र हुड्‌डा से मतभेद के बाद ही अशोक तंवर ने कांग्रेस छोड़ी थी।

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने और पार्टी में शामिल होने का वीडियो पोस्ट किया है। कांग्रेस ने कहा कि हमारे संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

कुमारी सैलजा से मिली थी हार

कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर ने 20 जनवरी 2024 को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट से बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी सैलजा से उन्हें करारी शिकस्त मिली थी।

बीजेपी के स्टार प्रचारक थे अशोक तंवर

अशोक तंवर को बीजेपी ने हरियाणा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक बनाया था। इसके अलावा उनको कैम्पेन कमेटी का सदस्य बनाया था। अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने से करीब घंटे भर पहले अपने एक्स हैंडल से बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में हुई रैली की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

गौरतलब है कि अशोक तंवर हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह सिरसा से लोकसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रहे हैं। तंवर भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

Similar Posts