< Back
Lead Story
टिकट बंटवारे के बाद बगावत शुरू, BJP रतिया विधायक लक्ष्मण नपा और पूर्व मंत्री कर्ण देव ने पार्टी छोड़ी

टिकट बंटवारे के बाद बगावत शुरू, BJP रतिया विधायक लक्ष्मण नपा और पूर्व मंत्री कर्ण देव ने पार्टी छोड़ी

Lead Story

Haryana Assembly Election: टिकट बंटवारे के बाद बगावत शुरू, BJP रतिया विधायक लक्ष्मण नपा और पूर्व मंत्री कर्ण देव ने पार्टी छोड़ी

Gurjeet Kaur
|
5 Sept 2024 9:14 AM IST

Haryana Assembly Election : हरियाणा। बुधवार रात टिकट का बंटवारा हुआ और गुरुवार सुबह इस्तीफे की शुरुआत। हरियाणा में भाजपा को जिस बात का डर था वही हो रहा है। रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने मौजूदा विधायक लक्ष्मण नपा का टिकट काट कर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा था। अब विधायक लक्ष्मण नपा टिकट कटने से नाराज हो गए हैं। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज करनाल की इंद्री विधानसभा सीट से टिकट पर दावेदारी ठोक रहे थे। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी। अब उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि, समर्थकों के अनुसार आगे का निर्णय लूंगा। कंबोज हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रतिया विधानसभा क्षेत्र से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है। अपने इस्तीफे में विधायक लक्ष्मण नापा ने लिखा कि, मैं अपने दायित्व और पार्टी की सदस्य्ता से इस्तीफा देता हूँ। मेरा इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लें।

जिन नेताओं के टिकट कटे वे अब नाराज :

भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीट वाली हरियाणा विधानसभा के चुनाव के 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अभी 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित होना बाकी है। इस सूची में न केवल मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट बदल दी गई बल्कि मंत्री और विधायकों के टिकट भी कांटे गए। भाजपा ने एंटीइंकम्बैंसी फैक्टर को बैलेंस करने के लिए यह किया है। लेकिन जिन नेताओं के टिकट कटे वे अब नाराज हैं।

भाजपा ने कितने विधायकों का टिकट काटा :

भाजपा ने 2 मंत्री और 9 विधायकों का टिकट काटा है। इनमें रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला, अटेली से सीताराम यादव, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह, रतिया से लक्ष्मण नापा और पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह शामिल हैं।

Similar Posts