< Back
Lead Story
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मना रहीं अपना 65वां जन्मदिन, जानिए उनके बारे में कुछ विशेष बातें
Lead Story

Nirmala Sitharaman 65th Birthday: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मना रहीं अपना 65वां जन्मदिन, जानिए उनके बारे में कुछ विशेष बातें

Jagdeesh Kumar
|
18 Aug 2024 11:31 AM IST

18 अगस्त को निर्मला सीतारमण अपना 65वां जन्मदिवस मना रही हैं। देश भर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से 65 वर्ष की हो गई है। आज यानी रविवार 18 अगस्त को वो अपना 65वां जन्मदिवस मना रही हैं। देश भर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा "केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। निर्मला जी विकास और सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं" उनके अलावा अन्य बीजेपी नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको बताते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जीवन की कुछ ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होगें...

निर्मला सीतारमण का प्रारंभिक जीवन

निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के एक साधारण परिवार में 18 अगस्त 1959 को हुआ था। उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई अलग - अलग शहरों में हुई। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक किया और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। यहीं उनका रूझान राजनीति की ओर हुआ। इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड में अपनी पीएचडी पूर्ण की। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉक्टर पराकाला प्रभाकर से हुई, जिन्हें बाद में उन्होंने अपना जीवनसाथी बना लिया।

लंदन में सेल्स गर्ल की नौकरी

पढ़ाई के दौरान नौकरी भी की और फिर पति के साथ लंदन चली गई। लंदन में उन्हें एक होम हेकोर की दुकान में सेल्स गर्ल का काम करना पड़ा। फिर वो वापस भारत आई और हैदराबाद में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में डेप्युटी डायरेक्टर की नौकरी की।

कांग्रेसी से ससुराल पक्ष के लोग

आपको जानकार हैरानी होगी कि निर्मला सीतारमण के सास - ससुर कांग्रेसी नेता थे। उसके बावजूद साल 2008 में निर्मला सीतारमण ने बीजेपी ज्वाइन की, तब उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। साल 2014 में जब केंद्र में बीजेपी का सरकार बनी तो उन्हें मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई और साल 2016 में वो कार्नाटक सीट से राज्य सभा सदस्य बनी। उसी साल कैबिनेट विस्तार में उन्हें वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) में राज्यमंत्री बनाया गया।

उनके नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

03 सितंबर 2017 को निर्मला सीतारमण पहली बार देश की पहली पूर्ण रक्षामंत्री बनी। इसके अलावा वो सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला रक्षा मंत्री के रूप में उनके नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2017 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाली दूसरी महिला बनी।

Similar Posts