< Back
Lead Story
इस साल कितने भारतीयों ने की हज यात्रा, कितनों ने गंवाई जान? विदेश मंत्रालय ने दिया पूरा डेटा, देखें
Lead Story

इस साल कितने भारतीयों ने की हज यात्रा, कितनों ने गंवाई जान? विदेश मंत्रालय ने दिया पूरा डेटा, देखें

Jagdeesh Kumar
|
21 Jun 2024 7:45 PM IST

सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रियों की मौत की संख्या बढ़कर हजार के पार हो गई है। जिसमें 98 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई।

सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रियों की मौत की संख्या बढ़कर 1 हजार के पार हो गई है। जिसमें 98 भारतीयों की मौत की पुष्टि केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने की है। मौत का कारण भीषण गर्मी और अन्य प्राकृतिक आपदा बताई जा रही हैं। बता दें इस साल करीब 1,75000 भारतीय हज यात्रा के लिए मक्का गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक 10 देशों के करीब 1,081 जायरीनों (हज पर जाने वाले लोगों को जायरीन कहते हैं) की मौत हो गई है। जिसमें से सबसे ज्यादा मिस्र के 658 लोगों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

रंधीर जयसवाल ने कहा कि इस साल कुल 1,75,000 भारतीय हैं, जो हज पर जा चुके हैं। इनमें से हम अपने 98 नागरिकों को खो चुके हैं। उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, जिसमें पुरानी बीमारी और बुढ़ापा भी शामिल है। अराफत के दिन छह भारतीयों की मौत हो गई और दुर्घटना के कारण चार भारतीयों की जान चली गई। पिछले साल हज के दौरान मरने वाले भारतीयों की संख्या 187 थी।"

बता दें जो लोग हज पर जाते हैं उन्हें घंटों तक पैदल चलकर प्रार्थना करनी होती है। इस समय सऊदी अरब में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। इस यात्रा को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि इसमें हर साल करीब 5 लाख लोगों की मौत होती है जिसका आंकड़े में 30 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है।

Similar Posts