< Back
Lead Story
Haj Pilgrimage : मक्का में गर्मी का कहर, 90 भारतीयों की मौत

Haj Pilgrimage : मक्का में गर्मी का कहर, 90 भारतीयों की मौत

Lead Story

Haj Pilgrimage : मक्का में गर्मी का कहर, 90 भारतीयों की मौत, पारा 50 के पार

Gurjeet Kaur
|
20 Jun 2024 9:40 AM IST

Haj Pilgrimage : हज पर गए लोगों में मरने वालों में सबसे अधिक इजिप्ट के हैं।

Haj Pilgrimage : सऊदी अरब में मक्का की यात्रा करने गए 90 भारतीयों की मौत हो गई। सभी की मौत का कारण भीषण गर्मी बताया जा तरह है। मक्का की ग्रैंड मस्जिद के पास तापमान 50 डिग्री पार कर गया है। अब तक सऊदी अरब में अलग - अलग देशों के करीब 600 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में सबसे अधिक मिस्त्र के हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि, सऊदी अरब की इस जानलेवा गर्मी में इजिप्ट के 323 लोगों की मौत हुई है। वहीं जॉर्डन के 60 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब की और से जारी बयानों के अनुसार सभी की मौत का कारण हीटवेव है। किसी की मौत अननेचुरल नहीं है। सभी शवों को मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में रखा गया है।

हज इस्लाम के पांच प्रमुख स्तम्भों में से एक है। मुसलमानों में हज की यात्रा की अनिवार्य माना जाता है। यहां पिछले कुछ समय से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। जानकार इसका कारण जलवायु परिवर्तन को बताते हैं। इस बार 90 भारतीयों की मौत हुई है जबकि पिछले साल हज यात्रा पर गए भारतीयों में से 101 लोगों की मौत हुई थी। सूत्रों के अनुसार मरने वाले लोगों में अधिकतर उम्रदराज हैं इसलिए भीषण गर्मी को वे सह नहीं पाए।

Similar Posts