< Back
Lead Story
Gurpatwant Singh Pannun case: कौन है निखिल गुप्ता? क्यों ले जाया गया अमेरिका? जानिए पूरा मामला
Lead Story

Gurpatwant Singh Pannun case: कौन है निखिल गुप्ता? क्यों ले जाया गया अमेरिका? जानिए पूरा मामला

Jagdeesh Kumar
|
18 Jun 2024 1:02 PM IST

आरोपी निखिल को चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने खुद को बेकसूर बताया।

Gurpatwant Singh Pannun case: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्याकांड में आरोपी निखिल को चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने खुद को बेकसूर बताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। कोर्ट में निखिल ने कहा मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत हैं। बता दें 52 वर्षीय भरतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर नवंबर 2023 में केस किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि निखिल ने एक भारत सरकार के अधिकारी के साथ मिलकर खालिस्तानी नेता पन्नू की हत्या की साजिश रची थी।

आखिर कौन है निखिल गुप्ता?

अब प्रश्न उठता है कि आखिर निखिल गुप्ता कौन है? अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार निखिल गुप्ता एक भारतीय नागारिक है। जिसने पिछले साल जून 2023 में चेक रिपब्लिक का दौरा किया था, जहां उसे 30 जून को वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। अमेरिका न्याय विभाग के अनुसार निखिल गुप्ता भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि उस अधिकारी का नाम निखिल गुप्ता ने नहीं बताया। इतना ही नहीं अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भी निखिल गुप्ता का नाम जोड़ा गया है

निखिल गुप्ता को क्यों ले जाया गया अमेरिका?

बता दें जिस खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या का आरोप निखिल पर लगा है वह भारतीय मूल का था। उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता थी। यही कारण है कि आरोपी निखिल गुप्ता को चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया गया। यहां उसे संघीय कोर्ट में पेश किया गया जिसमें गुप्ता ने खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट ने निखिल को अगली सुनवाई यानी 28 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू जिसकी हत्या के आरोप में फंसा निखिल

गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत की सरकार ने 1 जुलाई 2020 को आतंकवादी घोषित कर दिया था। इसके साथ ही उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस को भी आतंकवादी करार देते हुए बैन करा दिया। इसी संगठन के सहारे पन्नू पंजाब को भारत से अलग करने की मांग करता था। पन्नू पेशे से वकील है जो कि मूल रूप से पंजाब के नाथू चक गांव का रहने वाला था।

Similar Posts