< Back
Lead Story
नंदीग्राम हिंसा मामले पर राज्यपाल सख्त, ममता सरकार से कहा - एक्शन लें और रिपोर्ट दें

Nandigram violence Case

Lead Story

नंदीग्राम हिंसा मामले पर राज्यपाल सख्त, ममता सरकार से कहा - एक्शन लें और रिपोर्ट दें

Gurjeet Kaur
|
24 May 2024 10:56 AM IST

Nandigram violence Case : पश्चिम बंगाल के गर्वरनर सीवी आनन्दबोस ने टीएमसी प्रमुख और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।

Nandigram violence Case : संदेशखाली के बाद अब पश्चिम बंगाल नंदीग्राम हिंसा को लेकर चर्चा में है। नंदीग्राम (Nandigram) में पिछले दिनों एक महिला की मौत हो गई थी। ये महिला भाजपा कार्यकर्ता बताई गई जा रही थी। पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर एक ओर भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है वहीं अब राज्यपाल ने भी सरकार को सख्ती से एक्शन लेने और रिपोर्ट पेश करने के लिए पत्र लिखा है।

पश्चिम बंगाल के गर्वरनर सीवी आनन्दबोस (Governor CV Anand Bose) ने टीएमसी प्रमुख और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आदेश दिया है कि, नंदीग्राम हिंसा मामले में जल्द कार्रवाई की जाए और रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने कहा है कि, कार्रवाई आचार संहिता के मापदंडों के भीतर होनी चाहिए।

बता दें कि, भाजपा की महिला कार्यकर्ता एससी समुदाय की थी। उनकी हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर भाजपा ने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया था। लोगों पहुंचे टीएमसी नेता काफी विरोध किया गया था। लोगों ने उनसे बात करने से मना कर दिया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि, नंदीग्राम में जो कुछ हुआ उसके पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उकसाऊ बयान और उनके भतीजे की साजिश है।

भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र किया था। उन्होंने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि, टीएमसी को पता है वो इस क्षेत्र की सभी 8 सीट हारने वाली है। इस तरह की घटनाओं से वे भाजपा नेताओं का मनोबल गिराना चाहती है।

Similar Posts